Friday, November 20, 2026
Homeरायगढ़ समाचारभूमि विवाद पर रहवासियों का यू-टर्न, संयुक्त बयान जारी : अशोक अग्रवाल...

भूमि विवाद पर रहवासियों का यू-टर्न, संयुक्त बयान जारी : अशोक अग्रवाल से वैध खरीद का दावा : नजूल भूमि पर कब्जे की साजिश हेतु रचा गया खेल

रायगढ़। बड़े रामपुर स्थित गोकुल धाम कॉलोनी के सामने वार्ड क्रमांक 8 के रहवासियों ने भूमि विवाद को लेकर संयुक्त लिखित बयान जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि संबंधित भूमि उन्होंने अशोक अग्रवाल से विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत खरीदी है और वर्तमान में वे वहां मकान बनाकर वैध रूप से निवास कर रहे हैं।

रहवासियों के अनुसार, अशोक अग्रवाल पिछले 8–9 वर्षों से उक्त भूमि का नियमित और वैध रूप से विक्रय करते आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व अशोक अग्रवाल की भूमि के पीछे स्थित नजूल भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से कुछ लोगों द्वारा रहवासियों को गुमराह कर अशोक अग्रवाल के खिलाफ मीडिया में झूठे आरोप लगवाए गए, ताकि दबाव बनाकर उनकी जमीन से रास्ता प्राप्त किया जा सके।

बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि भूखंड विक्रय के दौरान सड़क या नाली निर्माण का कोई आश्वासन नहीं दिया गया था। जमीन को “जैसी है” स्थिति में दिखाकर ही बेचा गया था, जिसे उन्होंने पूरी जानकारी के साथ स्वीकार किया।रहवासियों ने पूर्व में उनके नाम से प्रकाशित या प्रसारित बयानों को भ्रामक और असत्य बताते हुए उनका खंडन किया है। उन्होंने कहा कि यह नया बयान उन्होंने स्वेच्छा से, बिना किसी दबाव या प्रलोभन के, सत्य तथ्यों के आधार पर जारी किया है।

क्या है पूरा मामला : गोकुल धाम कॉलोनी क्षेत्र में स्थित भूमि को लेकर विवाद सामने आया था, जिसमें कुछ लोगों द्वारा सड़क और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर अशोक अग्रवाल पर आरोप लगाए गए थे। मामला तब तूल पकड़ गया जब रहवासियों के नाम से मीडिया में बयान सामने आए। अब रहवासियों ने नया संयुक्त बयान जारी कर पूर्व में प्रसारित बयानों को भ्रामक और असत्य बताते हुए उनका खंडन किया है। साथ ही, उन्होंने कहा कि यह नया बयान पूरी तरह स्वेच्छा से, बिना किसी दबाव या प्रलोभन के जारी किया गया है। उनके अनुसार सारा खेल अशोक अग्रवाल कि जमीन के पीछे स्थित नजूल सरकारी जमीन पर कब्ज़ा करने के उद्देश्य से रचा गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular