Saturday, November 21, 2026
Homeरायगढ़ समाचारकभी शहर की पहचान रहा होटल, कमजोर सर्विस से खो रहा अपनी...

कभी शहर की पहचान रहा होटल, कमजोर सर्विस से खो रहा अपनी साख!

“भव्यता से कोई प्रतिष्ठान नहीं चलता, ग्राहक के अनुभव से उसकी साख बनती है”

रायगढ़। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में किसी भी होटल की असली पहचान उसका भव्य इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं, बल्कि उसकी सर्विस होती है। कभी शहर के प्रतिष्ठित होटलों में शुमार अंश इंटरनेशनल भी अपनी बेहतर सुविधाओं और वैरायटी के कारण अलग पहचान रखता था। लेकिन अब प्रबंधन की लापरवाही उसकी साख पर भारी पड़ती नजर आ रही है।

इसका ताजा उदाहरण शुक्रवार शाम आयोजित प्रेसवार्ता के बाद देखने को मिला। पत्रकारों के लिए भोजन की व्यवस्था थी, लेकिन भोजन के दौरान रोटी जैसी सामान्य सामग्री तक उपलब्ध कराने में होटल प्रबंधन नाकाम रहा। बार-बार मांगने के बावजूद लोगों को आधे घंटे तक सिर्फ आश्वासन मिलता रहा। आखिरकार कुछ लोग आधा भोजन छोड़कर ही वहां से लौट गए।

सवाल होटल के इंफ्रास्ट्रक्चर का नहीं, प्रबंधन की प्राथमिकताओं और सर्विस का है। लाखों-करोड़ों का निवेश कर आलीशान होटल खड़ा करना आसान नहीं, लेकिन ग्राहकों को संतुष्ट रखना उससे भी बड़ी जिम्मेदारी है। आज ग्राहक के पास विकल्पों की कमी नहीं है। ऐसे में भव्यता के भरोसे बाजार में टिके रहने की उम्मीद बेमानी है।

होटल प्रबंधन को समझना होगा कि बाजार में पहचान बनाने में वर्षों लगते हैं, लेकिन खराब सर्विस और लापरवाही उस पहचान को मिटाने में ज्यादा वक्त नहीं लगाती।

RELATED ARTICLES

Most Popular