Friday, November 20, 2026
Homeअपराधनामापुलिसिंग में कसावट लाने एसपी शशिमोहन ने की विभागीय सर्जरी : कई...

पुलिसिंग में कसावट लाने एसपी शशिमोहन ने की विभागीय सर्जरी : कई थानों के प्रभार बदले

रायगढ़ । जिले में नवपदस्थ उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने प्रभार ग्रहण करते ही अपनी कार्यशैली से सबको परिचित करवा दिया है, कि न ही कानून व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त की जायेगी और न ही अपराध व अपराधियों पर कोई नरमी बरती जायेगी। उनके पदभार ग्रहण करते ही जिले में देह व्यापार, कबाड़, सट्टा जैसे अपराध जो कि कार्रवाई के आभाव में मजबूत पकड़ बना चुके थे, ताबड़तोड़ कार्रवाई कर उनकी कमर तोड़ कर रख दी है। ऑपरेशन आघात, ऑपरेशन शंखनाद के आलावा कई अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाइयों से जिले में अपराधियों में वर्दी का खौफ नजर आने लगा है, साथ ही अब आम नागरिकों को जिले में पुलिस की मौजूदगी का अहसास होने लगा है।

इसी कड़ी में उनके द्वारा विभागीय सर्जरी करते हुए जिले के कई थानों के प्रभार में परिवर्तन किया गया है। रामकिंकर यादव थाना प्रभारी पुसौर से थाना पूंजीपथरा, राकेश मिश्रा थाना प्रभारी पूंजीपथरा से थाना चक्रधरनगर, प्रशांत राव अहेर थाना प्रभारी जूटमिल से थाना प्रभारी तमनार, मोहन भारद्वाज थाना प्रभारी कोतरा रोड से थाना पुसौर, अभिनव कान्त सिंह रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी जूट मिल, श्रीमती कमला पुसाम थाना प्रभारी तमनार से थाना कोतरा रोड, नसीरुद्दीन खान प्रभारी सायबर थाना से थाना छाल, त्रिनाथ त्रिपाठी थाना प्रभारी छाल से चौकी प्रभारी खरसिया, अमित तिवारी चौकी प्रभारी खरसिया से रक्षित केंद्र रायगढ़ भेजा गया है। वहीं रायगढ़ शहर स्थित महिला थाने के प्रभार में परिवर्तन करते हुए कोतरा रोड थाने से उप निरीक्षक श्रीमती कुसुम कैवर्त को भेजा गया है और महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्रीमती दीपिका निर्मलकर को कोतरा रोड थाने स्थानांतरित किया गया है।

फिलहाल कोतवाली व अन्य कई थानों के प्रभार को यथावत रखा गया है। उम्मीद की जा सकती है कि इस परिवर्तन से पुलिसिंग में और भी कसावट आएगी। जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध व अपराधियों के हौसले पर लगाम लगेगी, साथ ही जिले में संचालित अवैध धंधों, गली-मुहल्लों में बढते नशे के व्यापार पर कड़ा प्रहार कर आम जनता को राहत मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular